You will be redirected to my new site in

seconds
If Redirect Dosen't Work Click Here

Monday, June 28, 2021

कोरोना के साथ हंसी ठिठौली आंख मिचौली क्यों और कब तक / डॉ लाल थदानी


सादर नमन उन सभी दिव्यात्माओं को जो कोरोना संक्रमण से काल कवलित हो गए । डॉक्टरों ने  सरकारी गाइडलाइंस से भी बढ़चढ़ कर‌ अपनी जान और  परिवार की परवाह न करते हुए दिन रात मरीजों की जान बचाने के लिए बेहतरीन सेवाएं दी हैं । स्वास्थ्य विभाग के प्रशासन , नर्सिंग स्टॉफ , लैब टेक्नीशियन और वार्ड बॉयज , सिक्योरिटी के सजग और सामूहिक प्रयासों से सदी की सबसे बड़ी त्रासदी को किसी हद तक थामा जा सका ।

कोरोना को आज पूरे 2 साल होने जा रहे हैं । इस एक साल में कोरोना ने कितने विश्व  की कितनी आबादी को संक्रमित किया,  कितने देश प्रभावित हुए कितनी जिंदगीयां लील ली , इन आंकड़ों पर टीका टिप‌्पणी, बहस की बजाय आओ आपके आसपास, मिलने वाले किसी खुश हाल परिवार से परिचय करते हैं जहां अचानक कोराना नाम की दहश्त से हंसते खेलते परिवार में आलाप विलाप संताप देखने को मिला । उनके दुख सुख में शामिल होकर देखें ।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन करके देखा , अनलॉक करके देखा । 
लेकिन धरती का सयाना इंसान ही गाइड लाइंस की अनदेखी कर जाए तो क्या किया जा सकता है। उन परिवारों में जाकर देखो जिन्होंने किसी न किसी को इस आपदा में किसी अपने को खोया है । 

मुझे और मेरी पत्नी डॉ दीपा थदानी वरिष्ठ प्रोफेसर
बायोकेमिस्ट्री को पिछली दिवाली पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर के अंदर अजनबियों की तरह अलग अलग एक दूसरे को संबल देते हुए रहना पड़ा ।  आप समझ सकते हैं । लगभग 15 दिन आप सबसे अलग थलग रह रहे हैं । मेरी गर्भवती बहू को मायके भेजना पड़ा । बस मेरा बेटा नीचे के कमरे में और हम दोनों प्रथम माले पर अलग अलग कमरे में ।  किसी को किसी से मिलने की सख़्त मनाई । दिवाली पर हम अपने परिवार के साथ नहीं थे । सब नीचे आए और हमने बालकनी में खड़े होकर सबका अभिवादन स्वीकार किया । गमगीन माहौल का अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं ।

इस दौरान मेरे हिमायती, रिश्तेदारों, मेरे मित्रों के कई अजीज , मिलने वाले भर्ती हुए , जांच इलाज को लेकर शिकायतें, उलाहनें मिले । बीमार होने के बावजूद सबका समाधान निकालने की यथासंभव
कोशिश भी की । सोशल मीडिया में मेरे लेख , कविताएं , गीतों के माध्यम से लोगों को मालूम पड़ा कि हम भी अपनी पत्नी के साथ कोरोना से जूझ रहे हैं ।

क्या आपको अभी भी लगता है आचार , विचार , व्यवहार , आहार , योगा , घर  के अंदर -- बाहर नियमित साफ़ सफ़ाई , स्वच्छता , खान पान के लिए सरकारी नुमाइंदे अथवा सरकारी आदेश की जरूरत है । सरकार सिर्फ़ नियम कायदों की घोषणा करती है , जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करती है , कानून देखती है । निजी जिन्दगी आपकी ख़ुद की है । आपको खुद महफूज़ रहना है । घर वालों को हंसता चहकना, खेलना , कूदना देखना है । स्वस्थ सांसों के साथ जीना है तो खुद में आवश्यकतानुसार परिवर्तन लाने की आपको जरूरत है ।  

आज कोरोना हमारी खुद की लापरवाही से बढा़ है । क्या किट्टी पार्टी अपनी जान जोखिम से जरूरी हो गई जो दिखावा करना है । क्या किसी चौपाटी या होटल के दम घोंटू माहौल में उत्सव समारोह जश्न मनाना भी इतना जरूरी हो गया है । होटल के अंदर एसी का आंनद सिर्फ 1 दिन का होता है ।
माना जन्मदिन , रोका , सगाई , शादी सब जरूरी भी है । लेकिन सावधानी बरतें । मृत्यु, उठावने में अख़बारों में इश्तहार है तो मुंह दिखाई भी जरूरी है, लेकिन सावधानी के साथ  । 

आप कहोगे अपनों में मास्क का क्या काम। हाथ धोए या नहीं कौन देख रहा है , किसने देखा है ।  मास्क शो पीस हो गए । मुहं , कान ,पर आधे लटकते , जेब की शोभा बढ़ाते । हेलमेट की तरह पुलिस देखते ही मुंह पर मास्क लगाना है । वायरस को भगाना है । दिखावा करते 2 आपने खुद को और परिजनों को संक्रमित कर दिया कुछ एहसास भी है या नहीं। परिवार के परिवार जब कुछ दिनों में अस्पताल और डॉक्टर के यहां ऑक्सीजन, बेड
इलाज के लिए भागते फिरते हैं अंदाजा लगा कर देखो । अस्पताल में आपके लिए 2 सालों से निरंतर जगे हुए हैं । खामियों के लिए जिम्मेदार कौन ?
हमें खुद को दोष देना चाहिए, सरकार को या व्यवस्था को । जब भीड़ में जीतेगा हारेगा चल रहा है।  चुनावी दंगल में कानून बनाने वाले ही कानून की सार्वजनिक धज्जियां उड़ाने में व्यस्त हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग, घर परिवार के मंगल कार्यक्रमों में कौन देखता है । हम कोरोना के साथ आंख मिचौली नहीं अपने हंसते खेलते परिवार के साथ आंख मिचौली खेल रहे हैं ।

कोरोना के साथ आंख मिचौली मत खेलो मेरे यार
 मास्क,सोशल डिस्टेनसिंग,स्वच्छता करो अख्तियार 
अगर आपको परिजनों, मित्रों से है सच्चा प्यार  
मुंह दिखाई,रस्मों ,रीति-रिवाजों से करो इनकार  
सांसें हैं तो है जहां, आपसे खुशियां अपरम्पार 
हंसी ठिठौली ने उजाड़ दी जिंदगीयां बेशुमार ।

स्वस्थ हो आहार,योगा, आचार विचार और व्यवहार
बचाव ही सबसे सर्वोत्तम, सुलभ, सस्ता उपचार ।

डॉ लाल थदानी  
वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ।
उप अधीक्षक,
जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल 
अजमेर ।
8005529714
drlal2010@gmail.com

 
चल अकेला की धुन पर खुद के लिखे गीत 
को स्वरबद्ध किया है डॉ लाल थदानी ने  
     
आओ मिलकर गीत गाएं कोरोना वैश्विक बीमारी से सब को मुक्ति दिलाएं घर घर जन जागरूकता कार्यक्रम को अभियान बनाएं  

 https://www.amarujala.com/kavya/mere-alfaz/drlal-thadani-lockdown-extended-3rd-may-dr-lal-thadani-seven-major-steps-to-follow-in-further-lockdown


#डॉलालथदानी महासचिव 
#राष्ट्रीयसिंधीसमाज 
पूर्व अध्यक्ष #राजस्थानसिंधीअकादमी जयपुर
#liveandlovelifebylal
#drlalthadani
#publichealthprofessionalsforum
#medicofrendssandeshsociety
#internatioanalsindhidoctorsassociation
#PublicHealthMatters
#psmcadre
    
Also published              
आओ कोरोना के साथ हंसी ठिठौली आंख मिचौली खेलें / डॉ लाल थदानी , वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ , अजमेर।
19.11.2020

Wednesday, April 7, 2021

Happy World Health Day 2021 / Dr Lal Thadani



Happy World Health Day 2021

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय
'एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण' है।

The theme for world health day 2021 is “Building a fairer, healthier world for everyone”.

The Covid-19 pandemic has led to severe health discrepancies, has
undercut recent health gains, pushed more people into poverty and food insecurity, and amplified gender, social and health inequities.

स्वास्थ्य सभी के लिए
स्वस्थ जीवन का अधिकार हर इंसान को है. इसी बात को लक्ष्य बनाकर आज से 70 साल पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की स्थापना की गयी थी. WHO का स्थापना दिवस 7 अप्रैल विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.

WHO ने ‘स्वास्थ्य सभी के लिए’ को मूलमंत्र बनाकर विश्व के हर देश में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज को लागू करवाने की प्रक्रिया शुरू की है जो विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 की थीम भी है.

यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का उद्देश्य किसी देश के नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और आर्थिक मदद देना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2015 में ‘सस्टेंनबल डेवलपमेंट’ का लक्ष्य निर्धारित किया. जिसके तहत हर व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना किये बिना आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य है.

विश्व स्वास्थ्य दिवस के लक्ष्य को पूरा
करने के लिये एक सतत प्रक्रिया के तहत आज के दिन समूचे विश्व में स्वास्थ्य विषयों से संबंधित चर्चा, कला प्रदर्शनी, निबंध लेखन, प्रतियोगिता और पुरस्कार समारोह आयोजित किये जाते हैं।

Remember :

Eat healthily,
Exercise & Yoga regularly,
Die gracefully.
Always be happy
Think & Act Positive

An unhappy soul can kill you faster than a disease.

Prevention is always better and cheaper than cure.

#LiveAndLoveLifeByLal
#MotivationalBlog
By
#drlalthadani
Senior #PublicHealthExpert
#MedicoSocialReformer
8005529714
drlal2010@gmail.com

#PublicHealthProfessionalsForum
#MedicoFriendsSandeshSociety
#InternatioanalSindhiDoctorsAssociation
#PublicHealthMatters
#PsmCadre

References :
WHO themes in 70 Yrs ( My Blog 23.3.2017 )

http://livenlovelifebylal.blogspot.com/2017/03/blog-post.html


Tuesday, March 31, 2020

राजस्थान बना रोल मॉडल । कुछ दिन सजग और सयंम बरतने से होगी कोरोना पर जीत / डॉ लाल थदानी


हमारा प्रदेश राजस्थान बना अब तक का रोल मॉडल । आम जन कुछ दिन सजग और सयंम बरते ।

राजस्थान सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक जिला नागौर प्रभारी डॉ लाल थदानी ने आम जन से अपील की है कि सोशल डिस्टनसिंह से कोरोना पर जीत संभव है । 

डॉ लाल थदानी ने माचिस की तीलियों के दो चित्र उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत किये । 
एक-दूसरे के पास खड़ी तीलियों में से अगर एक को  आग लगाई जाती है। ये आग एक के बाद एक तीली को अपनी चपेट में लेने लगती है। 

और उनमें से अगर एक तीली चेन तोड़कर बाहर निकल जाती है, तो इसके बाद आग आगे फैल नहीं पाती। ठीक उसी तरह हमें भी कोरोना को लेकर के कुछ दिन अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। 
तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे।

कुछ दिनों से मजदूरों और गरीब तबके के पलायन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर चिंता जाहिर की है । जनवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह दुःखद है । इस संकट की घड़ी में गरीबों, भूखें लोगों की हमें मदद करनी चाहिए। मन की बात में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा हमारे संस्कार और संस्कृति हैं । उन्होंने कहा कि अभी जो हालात हैं उसमें 'सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी, इमोशनल डिस्टेंस कम करना है'। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा और स्वास्थ्य सचिव अत्तिरिक्त शासन सचिव रोहित सिंह  निरन्तर स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग और हौसला अफजाई में लगे हुए हैं । लेकिन कई कोरोना के संदिग्धों और पीड़ितों के साथ जिस प्रकार आमजन भेदभाव कर रहे हैं। सही नहीं है। जनजागरूकता इसके लिए आवश्यक है । 
गौरतलब है ऐसी विषम परिस्थितियों में जब अन्य सेवाओं से कर्मी और अधिकारी स्वयं आशंकित हैं और अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं , सम्पूर्ण जगत के करोड़ों डॉक्टर , नर्सिंग कर्मी , आशाएं सीमित साधनों के बावजूद दिन रात देवदूत की तरह कोरोना रूपी दैत्य से मुकाबला कर रहे हैं ।
 निराशा के बावजूद आशा की किरण भी नजर आ रही है । हम स्वर्णिम युग की और अग्रसर हैं ।

डॉ लाल थदानी MD (PSM)
मेडिको सोशल रिफॉर्मर
drlal2010@gmail.com

#LiveAndLoveLife
#MotivationalBlog
#drlalthadani


सोशल डिस्टनसिंग अपनाएं कोरोना भगाएँ/ डॉ थदानी
https://ajmernama.com/guest-writer/336814/


खबरों में बीकानेर 🎤🌐

सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना पर जीत - डॉ लाल थदानी

घर में रहो सुरक्षित रहो

https://bahubhashi.blogspot.com/2020/03/blog-post_468.html

Saturday, June 16, 2012

Love you Papa

My Dad is the best because...

He heal a broken heart
He dry incessant tears
He comfort a weeping soul
He forgive a sinner’s heart.
He keep no records of wrong
He grace pardons the unfaithful one
He lead me to the right path.
Luv u papa....

www.drlalthadani.in
My App
Live Healthy Dr.Lal

Saturday, May 5, 2012

Live n Love Life: Live n Love Life

I do not know how long I will Live.
I am also aware of the fact that I must give best of myself for 
Health n Happiness of Ailing Humanity and this is d only moment I have in my Hand.Whatever Happened in past is gone.Worrying n
waisting ur precious moment on Past will ruin ur Present.Ofcourse Future is never Predictable.So Live n Love this particular moment.Love God n LoveYourself as U R D wonderful Creation of God.Nobody else bear d Qualities n Potentiality U have.So Help people live out whatever wants or passions they desire

#drlalthadani / 8005529714
#LiveAndLoveLifeByLal 
#अल्फ़ाज़_दिलसे
drlal2010@gmail.com

Blog : 5 May 2012

Friday, December 30, 2011

Live n Love Life: My Dear FriendsRENEWAL OF CONTRACT2012After ser...

Live n Love Life:
My Dear Friends
RENEWAL OF CONTRACT2012
After ser...
: My Dear Friends RENEWAL OF CONTRACT 2012 After serious and cautious consideration, your contract has been renewed for the Year 2012. ...

Renewal of Contract 2012


My Dear Friends
RENEWAL OF CONTRACT 2012
After serious and cautious consideration,
your contract has been renewed for the Year 2012.
So, try to be more LOVING and CARING next year.
Take care of Me and Miss me.
Because, It’s impossible to find a FRIEND
Who is
95% ideal
96% smart
97% kind
98% true
99% Talented
and
100% lovable
So,
Don’t lose WHOM U NEVER WANT TO LOSE 
Ameen
BYE 2011 LETS CELEBRATE TOGETHER.welcome 2012

www.drlalthadani.in
Live Healthy Dr.Lal